
हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में सोलन में हुई आयोजित
बैठक में पार्टी के सह प्रभारी संजय टंडन ने भी लिया भाग |
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/KEWAL-BHARTI/02जून,2025 : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कोर ग्रुप की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में सोलन में आयोजित हुई | इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्री कान्त शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन , सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर सिंह, हर्ष महाजन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, रणधीर शर्मा, सुरेश चंदेल, विपिन परमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल एवं सतपाल सत्ती उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भव्य स्वागत किया | इस दौरान ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में पार्टी के संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और संगठन को सुदृढ़ करना, प्रदेश भर में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियानों की मुहिम को छेड़ना तथा केंद्र में मोदी सरकार की लोकहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर युद्धस्तर पर काम करना और लाभार्थियों को उन जनहित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा सीधा लाभ दिलवाना और पार्टी की विचारधारा से उनको अवगत करवाने का आह्वान किया गया और इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। यह बैठक संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
—-00—-
Meeting of Himachal BJP Core Group held in Solan under the leadership of National President JP Nadda
The meeting was also attended by the party’s Co-Incharge Sanjay Tandon
Chandigarh/SANGHOL-TIMES/KEWAL BHARTI/June 2, 2025: The core group meeting of the Bharatiya Janata Party (BJP) Himachal Pradesh was held in Solan under the leadership of the party’s National President JP Nadda. The meeting was attended by BJP National Vice President Saudan Singh, State Incharge Shri Kant Sharma, Co-Incharge Sanjay Tandon, BJP State President Rajeev Bindal, Leader of Opposition and former Chief Minister Jai Ram Thakur, State Organization General Secretary Siddharthan, MP Suresh Kashyap, Dr. Sikandar Singh, Harsh Mahajan, State General Secretary Bihari Lal Sharma, Trilok Kapoor, Randhir Sharma, Suresh Chandel, Vipin Parmar, Rakesh Jamwal, Trilok Jamwal, and Satpal Satti.
During the meeting, all members warmly welcomed the party’s National President JP Nadda. Detailed discussions were held on the upcoming strategy regarding the resolution for ‘Developed India 2047.’ The focus was on strengthening the party organization by recruiting new workers across the state, launching outreach campaigns to connect with the public statewide, working at a war footing to promote the Modi government’s welfare schemes at the grassroots level, ensuring direct benefits reach the beneficiaries, and familiarizing them with the party’s ideology. National President JP Nadda also provided guidance for these initiatives. This meeting was extremely important for making the organization more active and empowered.
Do more with Voilà AI