
भारतीय किसान मजदूर संगठन ने मनाई राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती
नई-दिल्ली/Mohali/SANGHOL-TIMES/Sarpal/Jagmeet-Singh/02 OCT. 2025 – जंतर मंतर पर भारतीय किसान मजदूर संगठन द्वारा कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों किसान और मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जनकल्याण महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुदेश डोगरा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संगठन की ओर से प्रो. भीम सिंह को भारत रत्न देने की मांग रखी गई। भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन की उपाध्यक्ष एवं देश की प्रथम महिला ऑटो चालक सुनीता चौधरी ने कहां कि प्रोफेसर भीम सिंह गरीब मजदूर मजलूम और किसनो के मसीहा थे और उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करके मजदूर मजलूम किसानों का सम्मान बढ़ाया जाए।
सुदेश डोगरा ने न केवल प्रो. भीम सिंह को भारत रत्न देने की मांग की, बल्कि उधमपुर जिले के रामनगर रेलवे स्टेशन का नामकरण प्रो. भीम सिंह के नाम पर करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रो. भीम सिंह सदैव किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज बने रहे और सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ी।
सुनीता चौधरी ने कहा कि इस मांग को लेकर पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रो. भीम सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।