पंजाब एससी एसटी आयोग ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी का आदेश दिया : एडवोकेट विवेक हंस गरचा
कांग्रेस हाई कमान द्वारा राजा वडिंग पर कारवाई ना करना, कांग्रेस पार्टी के दलित विरोधी होने का प्रमाण है। इसलिए कांग्रेस में बैठे दलित नेताओं में समाज के लिये थोड़ी भी हमदर्दी है तो उन्हें अपने पदों से तैयाग पत्र दे देना चाहिए : एडवोकेट विवेक हंस गरचा
चंडीगढ/SANGHOL-TIMES/JATINDER-PAAL-SINGH/13नवंबर,2025 – न्यू कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा पूर्व गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह पर दिए गए बयान को लेकर राजा वडिंग की पंजाब एससी एसटी आयोग से गिरफ्तारी की मांग की। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने 4 नवंबर को तरनतारन के एक गाँव में पूर्व गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी। इसके बाद कपूरथला में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा, बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह ने राजा वडिंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
राजा वडिंग द्वारा पूर्व गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं, बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी ने कहा था कि कांग्रेस या भाजपा में शामिल होना आत्महत्या करने जैसा होगा। जो आज दलित विरोधी विचारधारा रखने वालों ने साबित कर दिया। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि राजा वारिंग के बयान से साबित होता है कि राजा वडिंग के दिल और दिमाग़ में एससी एसटी समाज के लोगों के लिये कितनी नफरत भरी है। इतने बड़े मामले में कांग्रेस आलाकमान द्वारा राजा वड़िंग के खिलाफ कार्रवाई न करना यह साबित करता है कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही दलित विरोधी रही है।
पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश दिए। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने उनके कार्य की सराहना की अध्यक्ष ने कपूरथला के डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब किया और पूछा कि राजा वड़िंग को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ? उन्होंने राजा वड़िंग को आठ दिनों के भीतर गिरफ्तार करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं।
डीएसपी ने कहा कि वड़िंग के वीडियो की फोरेंसिक जांच में एक हफ़्ता या दस दिन लगेंगे। स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह जी के बेटे ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दे दिया है। इसके बाद अध्यक्ष गढ़ी ने राजा वड़िंग को आठ दिनों के भीतर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। गढ़ी ने कहा कि राजा वड़िंग कोई रॉबिनहुड नहीं है, जिसे आप ढूंढ नहीं सकते। वड़िंग तरनतारन और नवांशहर में घूम रहे हैं, आप उन्हें ढूंढ क्यों नहीं सकते?
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने हस्तक्षेप कर खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के खिलाफ भी बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के खिलाफ संविधान विरोधी टिप्पणी करने का मामला दर्ज कराया था।
