*ज्योतिष आचार्य एव वास्तु सलाहकार प्रो. बख्शीश सिंह बावा जी को ज्योतिष पुंज ग्लोबल फाउंडेशन ने मुंबई में ज्योतिष पुंज ग्लोबल पुरस्कार 2026 देकर सम्मानित किया


जतिंदर-पाल-सिंह/मुंबई/मोहाली/संघोल/टाइम्स/08अप्रैल,2026। ज्योतिष पुंज ग्लोबल फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के मुंबई में ज्योतिष प्रकाशित कर एव गणेश वंदना सम्मेलन की शुरुआत की गई।
एक भव्य ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया। यह विशाल कार्यक्रम मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंधेरी रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों, विद्वानों और ज्योतिष प्रेमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती नम्रता ओझा एवं श्री नलिन जोशी रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अध्यक्षता श्री विजय दहीवडे द्वारा की गई।
सम्मेलन में मुख्य रूप से ज्योतिष पुंज के चेयरमैन गुरुदेव श्री अश्विनी गौतम, आदरणीय डॉ. ललित पंत, धर्मगुरु स्वामी ध्यान रहस्य जी तथा चंडीगढ़ से स्वरूप का प्रयोग करें पधारे विश्व सुप्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त ज्योतिष पुंज के अनेक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में जबलपुर से श्री संजीव मेहता सहित महाराष्ट्र के अनेक प्रतिष्ठित ज्योतिषियों ने भाग लिया। सम्मेलन में उपस्थित सभी विद्वानों ने ज्योतिष के विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा अपने अनुभव साझा किए।
यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए ज्योतिषाचार्यों ने अपने वक्तव्य देकर सभी का ज्ञानवर्धन किया। सम्मेलन में ज्योतिष, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
ज्ञान की दृष्टि से तथा व्यवस्थाओं की दृष्टि से यह कार्यक्रम अत्यंत अद्भुत और सफल रहा। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इसकी मुक्त कंठ से सराहना की और इसे महाराष्ट्र में आयोजित सबसे प्रभावशाली ज्योतिष सम्मेलनों में से एक बताया।
ज्योतिष आचार्य बावा जी ने बताया आजकल जो इंस्टाग्राम फेसबुक के ऊपर ज्योतिष के नाम से उल्टे सीधे उपाय बताए जा रहे हैं उनके ऊपर सरकार को मजबूत कदम उठाना चाहिए.क्योंकि इसे हमारी संस्कृति और ज्योतिष पर बुरा असर पड़ रहा है और आने वाली पीढ़ी ज्योतिष को मजाक समझ रही है ज्योतिष सत्य है ज्योतिष करने वाला गलत हो सकता है लेकिन ज्योतिष नहीं..
ज्योतिष पुंज ग्लोबल फाउंडेशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं भव्य आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
