इंसाफ मिलने के बाद दिलरोज को श्रद्धांजलिः
आंखे हुई नम- दोषी नीलम को फांसी की सजा
जिस जगह कातिल ने जिंदा दफनाया, उसी जगह पहुंचे परिजन
Sanghol Time/लुधियाना/19अप्रैल,2024(शेखर वर्मा संदीप वर्मा ) लुधियाना चर्चित बालिका दिलरोज हत्याकांड में कोर्ट ने हत्या करने की दोषी नीलम को फांसी की सजा सुना दी है। मृत बालिका दिलरोज को इंसाफ मिलने के बाद शुक्रवार को पूरा परिवार दिलरोज को श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी जगह पर पहुंचा जिस जगह पर कातिल नीलम ने दिलरोज को जिंदा दबाकर मार डाला था। दिलरोज की हाथ में तस्वीर लेक उसके माता-पिता व दादा के अलावा पडोसी, सगे संबंधी व रिश्तेदार भी पहुंचे, जिन्होने नम आंखों से दिलरो को श्रद्धांजिल दी।
आपको बता दें कि, लुधियाना कोर्ट ने गत वीरवार को दिलरोज की कातिल नीलम को फांसी की सजा सुनाई। इंसाफ मिलने के बाद आज परिवार दिलरोज को श्रद्धांजिल देने पहुंचा।
(जो बेटे के लिए सामान खरीदते हैं, वही सामान दिलरोज के लिए भी लेते हैं)
दिलरोज के पिता हरपरीत सिंह ने कहा कि यह दुख वह कभी भुल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वह आज भी बाजार से जो भी सामान अपने बेटे के लिए लेते हैं, वही सामान वह अपनी बेटी दिलरोज के लिए भी लेते हैं।
दिलरोज की मां ने कहा कि वह आज भी दिलरोज से काफी प्यार करते हैं, भले ही कातिल नीलम को फांसी की सजा हो गई है, लेकिन दिलरोज को उन्होंने हमेशा के लिए गंवा दिया।
