फ्रूट खरीदकर वापस जा रही थी बुजुर्ग महिला का स्नैचरों ने झपटा पर्स, नकदी, मोबाईल लेकर हुए फरार

Sanghol Times/लुधियाना/08 अप्रैल,2024(शेखर वर्मा संदीप वर्मा) –
लुधियाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला का पर्स झपट लिया।
महिला स्नैचरों का पीछे करती हुई उनके पीछे भी भागी। लेकिन झपटमार भाग गए। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बना है।
महिलाएं घरों से बाहर सामान तक खरीदने जाने से डरती है।
(फ्रूट खरीदने के लिया गई थे बाज़ार )
महिला जसपाल कौर ने कहा कि वह चंदर नगर की रहने वाली है। अपने परिवार के लिए वह फ्रूट खरीदने गई थी।
वापिस आते समय बाइक सवार बदमाश उनका पर्स झपट कर ले गए। जसपाल ने कहा कि उनके एक हाथ में आम का लिफाफा पकड़ा हुआ था।
दूसरे हाथ में पर्स पकड़ा था। जसपाल ने कहा कि उसका पर्स गुलाबी रंग का था। पर्स में करीब 3 हजार रुपए, मोबाइल और एक कीमती नोट बुक (डायरी) थी।
(पीछे भी भागी लेकिन हाथ नेही आए झपटमार)
बदमाश झपटमारी करके फरार हुए। उन्होंने शोर मचाते हुए स्नैचरों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग गए। जसपाल ने कहा कि इलाके के लोगों ने तुरंत
पुलिस को सूचित किया। थाना हैबोवाल के इलाके जगतपुरी चौकी की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है।
