
मोरक्को में भूकंप से भयानक तबाही, मरने वालों की संख्या 2012
Sanghol Times Bureau/रबात/10 सितंबर,2023
अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें शनिवार देर रात तक 2,012 लोगों की मौत हो गई और 2,059 से ज्यादा लोग घायल हो गए! ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता हैं। यह मोरक्को में 120 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप है। झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक मराकेश में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारत, अमेरिका और ब्रिटेन ने हरसंभव मदद देने का वादा किया हैं। मोरक्को में आए भूकंप पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं। हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भी मोरक्को को हर संभव मदद देने की बात कही है।
(Photo India Today with thanks)