हरमोहिंदर सिंह लक्की चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त
—
संघोल टाइम्स/डा.केभारती/12जून,2022/चंडीगढ़ – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज
हरमोहिंदर सिंह लक्की को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त किया है । 48 साल के लक्की पेशे से वकील हैं और चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर रह चुके हैं। उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से एक छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और बाद में चंडीगढ़ के युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने। वह दो बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट और सिंडिकेट के सदस्य भी रहे। लक्की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल संगठनों से जुड़े रहे हैं। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से पहले लकी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता का पद संभाल रहे थे। लक्की को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करना और चंडीगढ़ में जनहित के विभिन्न मुद्दों को उठाना होगा । चंडीगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और 2024 के संसदीय चुनावों के लिए तैयार किया जाएगा। लक्की ने आज सभी कार्यकर्ताओं से यह वादा किया कि सभी कांग्रेसी जो किसी तरह उपेक्षित रहे हैं, उन्हें पार्टी में वापस लाया जाएगा।
राजीव शर्मा
प्रवक्ता
चंडीगढ़ कांग्रेस
9417745247