लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी पंचतत्व में विलीन
विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी को अंतिम श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री मान लुधियाना पहुंचे, निधन पर परिजनों के साथ शोक व्यक्त किया,
:-मुख्यमंत्री ने विधायक गोगी के निधन पर व्यक्तिगत क्षति भी बताया
लुधियाना/SANGHOL-TIMES/11जनवरी,2025(शाम सुन्दर सरपाल)-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिनका बीती रात निधन हो गया
मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता छोड़ दी है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दे।
विधायक गोगी की मौत की सच्चाई पोस्टपार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा
लुधियाना (सरपाल)लुधियाना के पश्चिमी विधानसभा हल्के के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की बीती रात सिर में गोली लगने से मौत हो गई परिजनों व सुरक्षा कर्मियों ने उपचार के लिये डीएमसी अस्पताल ले जाया गया था, वहा पर डॉक्टर टीम ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया गोगी विधायक की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके खेमे के नवनियुक्त पार्षद व समर्थक अस्पताल के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गये इस घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थल पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर पुलिस जसकिरण सिंह तेजा व परिजनों के अनुसार विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी रात करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. उसी समय अचानक गोली चल गयी जिससे उसकी मौत हो गयी, पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकता है उन्होंने कहा कि गोली सिर में एक तरफ लगी और दूसरी तरफ निकल गई जिससे उनकी मौत हो गईं बताया जा रहा है
बॉक्स
गोगी नेक दिल इंसान थे :- अमन अरोड़ा
लुधियाना (सरपाल)स्व : विधायक गोगी के परिजनों के साथ दुख व्यक्त करने पहुंचे आप पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत दुख की घड़ी है।उन्होंने कहा कि उनके एक प्रिय मित्र ने उन्हें छोड़ दिया है और पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।
गोगी की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा-लुधियाना पश्चिमी से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुख हुआ, गोगी जी बहुत अच्छे इंसान थे। दुख की घड़ी में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार सहित चाहने वालों को दुख सहने की हिम्मत और साहस दें।
इन्सेंट
विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की फ़ोटो
