
समाज कल्याण निदेशक के तानाशाह रवैये के खिलाफ कर्मचारियों ने बाल भवन के सामने की गेट रैली
चण्डीगढ़/SANGHOL-TIMES/KEWAL-BHARTI/03जुलाई 2025 – आई सी सी डब्लयू कर्मचारी यूनियन ने समाज कल्याण निदेशक के मुलाजम विरोधी तानाशाह रवैये के खिलाफ 12 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से बर्खास्त व जबरन रिटायर करने के विरोध में बाल भवन के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए गेट रैली की। गेट रैली को कर्मचारी यूनियन की प्रधान सुनीता शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान रेखा गोरा उप प्रधान लखविन्द्र कौर वीना देवी आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग व आई सी डी एस (आंगनवाड़ी) के अधीन करीब 1317 कर्मचारी काम करते है। अब तक आधे कर्मचारी ही फेस एप से हाजरी लगा रहे है। जिस के लिए समाज कल्याण विभाग ने 7 अप्रैल 2025 तक समय निश्चित किया था लेकिन इन कर्मचारियों ने पहले ही अपनी हाजरी फेस एप रजिस्ट्र करके शुरू कर दी थी फिर भी उन्हें 4 अप्रेल को ही बदले की भावना से बर्खास्त कर दिया जबकि अब तक 400-500 ऐसे कर्मचारी है जो फेस एप का प्रयोग नहीं कर रहे है लेकिन हमारे सात कर्मचारियों को बर्खास्त करने में बड़ी जल्दबाजी दिखाई क्योंकि इन्होंने फेस एप से हाजरी लगाने के बाद आंगनवाड़ी वर्करों की तर्ज पर समान काम के अनुसार मोबाईल व रिर्चाज तथा अन्य सुविधाओं की मांग की थी। पांच कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु में जबरन रिटायर कर दिया जबकि आई सी डी एस (आंगनवाड़ी) में वर्कर व हैल्पर की रिटायरमैंट आयु 65 वर्ष निश्चित की है जो कि इनके खुद के बनाये हुए सेवा नियमों में साफ तौर पर लिखा है परन्तु समाज कल्याण निदेशक द्वारा पूर्ण तौर पर तानाशाह रवैया अपना कर क्रैच कर्मचारियों को चुन चुन कर टारगेट करके निशाना बनाया जा रहा है जोकि सरासर गलत व निंदनयोग है जिसकी कड़े शब्दों में अलोचना करते हुए निन्दा की गई। कर्मचारियों को अप्रैल माह से केवल 1600 व 3000 रूपये मानदेय दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों को घर परिवार चलाने व हाजरी लगाने के लिए जो मोबाईल फोन किश्तो पर खरीदे थे। उनकी किश्ते चुकाने में भारी परेशानी हो रही है लेकिन प्रशासन में कोई भी अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नही है। पूर्ण तौर पर जंगल राज कायम कर रखा है। लगभग दो वर्षो से आई सी डी एस (आंगनवाड़ी) व चण्डीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगम में मर्ज किये कर्मचारियों को चण्डीगढ़ प्रशासन के अनुसार वेतन व अन्य लाभ नहीं दिये जा रहे है। चण्डीगढ़ में सबसे ज्यादा मुलाजमों व क्रैच कर्मचारियों का शोषण इस विभाग द्वारा किया जा रहा है। चण्डीगढ़ प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठा है। गेट रैली में सब कर्मचारियों ने 9 जुलाई को की जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भारी संख्या में शामिल होने का फैसला किया।
जारीकर्त्ता
बिहारी लाल
महासचिव