
दो अप्रैल को भरेड़ी में होगा गरीब असहाय सहायता संस्था का वार्षिक अधिवेशन
भरेड़ी में हुई संस्था की मासिक बैठक, पांच लोगों को दी सहायता।
बैठक में 11 गरीब परिवारों को बांटी एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपए की राशि
संस्था के सदस्य मुंशी राम के आकस्मिक निधन पर रखा दो मिनट का मौन
एस. रांगड़ा/जाहू/29 मार्च, 2023-
उप मंडल भोरंज की गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी की मासिक बैठक अध्यक्ष अरूण कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के सदस्य मुंशी राम के आकस्मिक निधन पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस दौरान सर्वसम्मति के निर्णय लिया गया कि संस्था का वार्षिक अधिवेशन दो अप्रैल रविवार को केआरएम होटल में होगी। इसमें सेवानिवृत मुख्य अभियंता के.डी. डोगरा मुख्यातिथि होगें तथा संस्था के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। बैठक में गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिये चयन किया गया। जिसमें राजेश कुमार गांव चमयाणू सरकाघाट को माता की रीढ़ की हड्डी के इलाज के लिये दस हजार रूपए, देवराज शर्मा गांव जौह तहसील भोरंज को मधूमेय के उपचार के 20 हजार रूपए, स्वाति देवी तहसील नादौन की बेटी की शादी के लिये 5100 रूपए, मनोहर लाल गांव डयूंगली भोरंज को आंख के आप्रेशन के लिये दस हजार रूपए, चंपा द देवी गांव लझियाणी लिवर के केंसर के इलाज के लिये 15 हजार रूपए दिये गये। इसी तरह ठाकुर दास गांव लदेहड़ा को सांस व खून की बिमारी के इलाज के लिये दस हजार रूपए, जगत राम गांव धमरोल को लड़के के मधूमेय बीमारी के उपचार के लिये दस हजार रूपए, जुल्मी देवी गांव टूह को आंखों के इलाज के लिये पांच हजार रूपए, विजय कुमार टिक्कर खतरियां दुकान में आग लगने पर 20 हजार रूपए, धनी देवी गांव गोपालपुर सरकाघाट को स्तन केंसर के इलाज हेतु दस हजार रूपए, विपल्व शर्मा गांव हनोह कॉलेज की फीस देने के लिये 4550 रूपए दिये गये। संस्था के संस्थापक पी. सी. सैनी के जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्य गरीब व असहाय है। 11 लोगों को एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपए वितरित किये गये हैं।
फोटो- गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी की मासिक बैठक में सदस्य।