
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में
छात्रों ने हाथों में मशाले व तख्तियां लेकर “लोकतंत्र बचाओ ” – “तानाशाही बंद करो”- “हमें नौकरी चाहिए” आदि जैसे नारे लगाए
Sanghol Times/Chandigarh/09.04.2023/Dr. K Bharti – एनएसयूआई की चंडीगढ़ इकाई ने आज पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में देश के विपक्षी दलों विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक विशाल मार्च निकाला, जो केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के निरंकुश शासन और कुप्रबंधन के खिलाफ मोर्चा संभाल रही है। मार्च की शुरुआत गर्ल्स हॉस्टल के पास से हुई, जिसका नेतृत्व एच एस लक्की अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस, सचिन गालव पार्षद व अध्यक्ष चंडीगढ़ एनएसयूआई, हुसैन सुल्तानिया प्रभारी चंडीगढ़ एनएसयूई के अलावा एनएसयूआई के अन्य नेताओं ने किया।
छात्रों ने हाथों में मशाले व तख्तियां लेकर “लोकतंत्र बचाओ ”
“तानाशाही बंद करो”
“हमें नौकरी चाहिए” आदि जैसे नारे लगाए। मार्च में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद था।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सचिन गालव ने कहा कि उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से छात्र और युवा निराश महसूस कर रहे हैं। देश के युवा खुद को राहुल गांधी के साथ जोड़ पा रहे हैं क्योंकि वह उनके लिए लड़ने वाली एकमात्र आवाज प्रतीत होते हैं।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने कहा कि आज सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और देश में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। महंगाई और बेरोजगारी की मार आम आदमी पर पड़ी है और उसके लिए पेट पालना मुश्किल हो गया है।
हुसैन सुल्तानिया ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि संसद को 16 मिनट के लिए मौन रखा गया। मोदी अडानी संबंधों के खिलाफ बोलने वाले राहुल गांधी को उनके खिलाफ साजिश रचकर निशाना बनाया गया। अन्य प्रमुख नेताओं में गुरप्रीत गाबी, राजीव मौदगिल, जसबीर बंटी, प्रदीप गुज्जर, दिलावर सिंह, परवीन नारंग, मनोज गर्ग लव कुमार, राजदीप सिद्धू, सोनिया जसवाल, तेजश , लककी बुटेरला ,के अलावा अन्य शामिल थे।
H s Lucky