
चंडीगढ़ पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित
….
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/(हरमिंदर नागपाल)25JAN.2025 – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आज चंडीगढ़ पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के चलते राष्ट्रपति पुलिस पदक पीपीएम पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले सब इंस्पेक्टर आरटीसी में तैनात सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह जिन्होंने 19 नवंबर 1987 को कांस्टेबल ज्वाइन किया था। जिन्हें सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के चलते राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वही एएसआई मंजीत सिंह को सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। मंजीत सिंह ने 7 नवंबर 1988 को चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर ज्वाइन किया था। अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के चलते राष्ट्रपति पुलिस पदक पीपीएम पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले सब इंस्पेक्टर आरटीसी में तैनात सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह जिन्होंने 19 नवंबर 1987 को कांस्टेबल ज्वाइन किया था ।
….