चंडीगढ़ महिला कांग्रेस 15 सितंबर से शहर में अपना सदस्यता अभियान की करेगी शुरूआत
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स(हरमिंदर नागपाल)14.09.2024 – चंडीगढ़ महिला कांग्रेस 15 सितंबर 2024 से जोर शोर से शहर में अपना भर्ती अभियान शुरू करेगी। नए सदस्यों को डिजिटल रूप से नामांकित करने के शुरुआत अखिल भारतीय पोर्टल के वेब लिंक के लॉन्च होने के साथ शुरु हो जाएगी । इस वैबसाइट लिंक को दिल्ली से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षता अल्का लाम्बा पूरे देश में एक साथ करेंगी यह कार्यक्रम
इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नीतू वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने राजीव गांधी के विजन को भी याद किया, जिन्होंने स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एच.एस.लक्की ने पार्टी की स्थानीय इकाई को मजबूत करने में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने देश में, खासकर भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बढ़ते स्तर पर चिंता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर, चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने पूरे शहर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए कहा।
राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता। चंडीगढ़ कांग्रेस।
