रक्षाबंधन पर बहन-भाई “हेलमेट” दें – पतविंदर सिंह
भारत सरकार रक्षाबंधन को “पवित्रता बंधन” से स्वीकार कर इसे राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाने की घोषणा करें
प्रयागराज/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/19अगस्त,2024 – जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ आने वाले रक्षाबंधन पर्व पर जगह-जगह खड़े होकर दो पहिया वाहनों पर सवार परिवार जिसमें किसी भी सदस्य ने हेलमेट नहीं पहन रखा है अलर्ट किया । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि आप बताएं कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई -बहनों को क्या दे ? देने के लिए भाइयों के पास बहुत कुछ है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि किंतु सबसे पहले बहन का परिवार और बहन स्वयं सुरक्षित रहे। इसलिए हेलमेट जरूर दें । जिससे परिवार के सदस्य यात्रा कर सुरक्षित घर पहुंचे । इसकी आज सबसे बड़ी आवश्यकता है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि इसके बाद भाई-बहनों को पहला तो बराबरी का अधिकार, दूसरा मनपसंद कैरियर चुनने का अधिकार, तीसरा माता-पिता की इच्छा से ही जीवन साथी चुनने का अधिकार, उन्होंने कहा कि जिस दिन भाई और बहन का सम्मान का पलड़ा बराबरी पर आ जाएगा । उस दिन अच्छा होगा । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि यदि भारत सरकार रक्षाबंधन को “पवित्रता बंधन” से स्वीकार कर इस एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाने की घोषणा करें तो यह त्यौहार केवल हिंदू ही नहीं बल्कि संपूर्ण धर्मों के लोग पवित्रता से सेलिब्रिसी, ब्रह्मचर्य की रक्षार्थ मनाएंगे । हेलमेट पहनो जागरूकता अभियान में कई ने हेलमेट के लिए अपने अपने विचार रखे।
