
जेपी नड्डा और मनजिंदर सिरसा का मोहाली हवाई अड्डे पर हरदेव उभा ने साथियों समेत किया गर्मजोशी से स्वागत
…
….
….
….
….
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/06 मार्च,2025(हरमिंदर सिंह नागपाल/जगमीत-सिंह): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) और दिल्ली भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान मोहाली के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने अपने साथियों समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मनजिंदर सिंह सिरसा का फूलों के गुलदस्तों और सिरोपाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
हरदेव सिंह उभा ने इस संबंध में जारी प्रेस बयान में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने औपचारिक बातचीत के दौरान पंजाब के राजनीतिक हालातों के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अब मोदी सरकार का ध्यान पंजाब की ओर केंद्रित है। पंजाब के लोग केजरीवाल और भगवंत मान के झूठ को भली-भांति समझ चुके हैं और अब पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने तथा पंजाब के विकास को सुनिश्चित करने के लिए 2027 की विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर लाल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अशोक झा, मोगा के पूर्व विधायक हरजोत कमल, मंडल जनरल सचिव गुलशन सूद, प्रितपाल शर्मा गिदड़बाहा, तजिंदर सिंह सारा, कमल अत्री, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।