18 सितम्बर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
जैतो/संघोल टाइम्स/06 अगस्त (रघुनंदन पराशर) – आगामी 18 सितम्बर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा।यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने आज जैतो में दी। उन्होंने कहा कि यह चंद्र ग्रहण भारतीयनुसार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर 8 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक,आकंटिक व उत्तर – पश्चिम – उतरी अमरीका आदि देशों में दिखाई देगा। पंडित शिव ने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस लिए इसका सूतक काल लागू नहीं होगा।
